MP PWD Transfer News | लोक निर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई यंत्रियों को नई पदस्थापना
अ
अंकित मिश्रा
14 June 2026 • 03:25 am

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने विभाग में पदस्थ कई यंत्रियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय द्वारा दिनांक 13 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार सहायक यंत्री, उपयंत्री, प्रभारी कार्यपालन यंत्री, अनुविभागीय अधिकारी एवं अधीक्षण यंत्री स्तर के अधिकारियों को प्रशासनिक व्यवस्था के आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।






जारी सूची में सिविल, विद्युत/यांत्रिकी, भवन, सेतु एवं सड़क संभाग से जुड़े अधिकारियों के नाम शामिल हैं। कई अधिकारियों को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, दमोह, सागर, रीवा, सतना, सीधी, बैतूल, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, शहडोल, टीकमगढ़, देवास और पन्ना सहित अलग-अलग संभागों व उपसंभागों में पदस्थ किया गया है।




