ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के "GYANTAVYA 2026" का क्वार्टर फाइनल राउंड उत्साहपूर्वक सम्पन्न
23 May 2026 • 08:58 pm

ज्ञानवीर विश्वविद्यालय में आयोजित "GYANTAVYA 2026" के क्वार्टर फाइनल राउंड का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने डांस, सॉन्ग, ड्रामा, पोएट्री सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतिभागियों की ऊर्जा, रचनात्मकता एवं मंच प्रदर्शन ने उपस्थित सभी दर्शकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला कुलाधिपति आदित्य सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि "GYANTAVYA 2026" विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं आत्मविश्वास विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन सेमी फाइनल राउंड के लिए किया गया है। चयनित प्रतिभागी आगामी सेमी फाइनल राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

