"बैंक अब EMI पर देंगे पेट्रोल-डीजल?" - सांसद की पत्नी का तंज सोशल मीडिया पर वायरल
23 May 2026 • 08:54 pm

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा ईंधन की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इसी बीच, खजुराहो सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पत्नी डॉ. स्तुति मिश्रा का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा है कि वह दिन दूर नहीं जब बैंक होम, कार और बिजनेस लोन की तरह पेट्रोल-डीजल के लिए भी EMI (समान मासिक किश्त) की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

क्या है पूरा मामला?
पिछले 9 दिनों में पेट्रोलियम कंपनियों ने तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। शनिवार को हुई ताजा वृद्धि में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है, जिससे मध्य प्रदेश के आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है। स्तुति मिश्रा ने फेसबुक पर अपनी पोस्ट के जरिए इसी ओर इशारा किया है।
सोशल मीडिया पर बहस:
स्तुति मिश्रा की इस पोस्ट पर नेटिजन्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहाँ कुछ लोग इसे महंगाई के प्रति आम जनता के दर्द और हताशा से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों का ऐसा बयान सीधे तौर पर व्यवस्था और संवाद की कमी को दर्शाता है। रामकृष्ण मिश्रा नामक एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "जब युवा अपने दर्द को व्यंग्य और सटायर में बदलने लगें, तो समस्या सिर्फ राजनीति की नहीं, बल्कि व्यवस्था और संवाद की भी होती है।

