Aacharan News
टीकमगढ़ about 1 month ago

टीकमगढ़ पलेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत में उगाए गए 89 गांजे के पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

3 May 2026 07:03 pm

टीकमगढ़ जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पलेरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का खुलासा करते हुए ग्राम गड़ारी में छापेमार कार्रवाई कर 89 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। जब्त किए गए पौधों का कुल वजन 63.67 किलोग्राम बताया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना पलेरा पुलिस ने 2 मई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम गड़ारी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी दशरथ कुशवाहा पिता जयराम कुशवाहा के खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती पाई गई। पुलिस टीम ने मौके से 89 पौधों को जब्त कर लिया, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 172/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय जतारा में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।