Aacharan News
दमोह about 1 month ago

दमोह यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 बस चालक शराब पीकर चलाते मिले, 6 बसें जब्त

10 May 2026 01:23 pm

दमोह। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा यात्री बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 08 मई 2026 को थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को ने यातायात स्टाफ के साथ शहर के किल्लाई नाका चौराहा पर यात्री बसों की सघन जांच की। इस दौरान बसों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ बस चालकों की ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच भी की गई।

चेकिंग के दौरान कुल 06 बसों को जब्त किया गया। इनमें से 04 बस चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जबकि 02 बसों के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले बस चालकों के खिलाफ प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजा जाएगा।

इसके अतिरिक्त मौके पर दस्तावेज प्रस्तुत न करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 07 बस चालकों से कुल 34 हजार रुपये का प्रशमन शुल्क वसूला गया।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है।