बस ने महिला को कुचला, 30 फीट तक घसीटाः मुरैना में टायर के बीच फंसी, स्किन रोड पर चिपकी; लोग चिल्लाए.
2 May 2026 • 04:33 pm
मुरैना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है…
जहां तेज रफ्तार का कहर एक महिला की जान ले गया।
जौरा रोड स्थित बैरियर चौराहे के पास सोमवार सुबह करीब सवा 10 बजे…
एक यात्री बस ने सड़क पार कर रही 40 वर्षीय महिला को बेरहमी से कुचल दिया।
बताया जा रहा है कि बस क्रमांक MP06P-1655…
जौरा से मुरैना की ओर जा रही थी…
इसी दौरान सड़क पार कर रही महिला को चालक ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयावह था कि महिला बस के टायर में फंस गई…
लेकिन हैरानी की बात ये रही कि चालक ने बस रोकने के बजाय…
महिला को करीब 30 फीट तक घसीटता चला गया।
इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान बरीपुरा निवासी कमला बघेल, उम्र 40 वर्ष…
पति उत्तम बघेल के रूप में हुई है।
घटना के वक्त उनके साथ मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सुनीता ने बताया कि…
"हम सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार बस आई और कमला के ऊपर चढ़ गई…
हम लगातार चिल्लाते रहे, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी…
और वो उन्हें घसीटता हुआ ले गया…"
घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची…
और बस के नीचे फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है…
और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव के मुताबिक…
मामला दर्ज कर लिया गया है…
और फरार बस चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं…
क्या सड़कों पर यूं ही बेगुनाह लोगों की जान जाती रहेगी…
या फिर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी…
फिलहाल… पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

