Aacharan News
सागर 29 days ago

मकरोनिया में 30 साल पुरानी मार्केट की दुकानों का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला

पवन शर्मा (मकरोनिया)

29 June 2026 05:43 pm


मकरोनिया स्थित वीरांगना अवंती बाई मार्केट में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। करीब तीन दशक पहले नगर सुधार न्यास द्वारा बनाई गई दुकानों में से तीन दुकानों का छज्जा अचानक गिर गया। इनमें एक चाट सेंटर, एक कपड़े की दुकान और एक फोटो स्टूडियो शामिल है। हादसे के समय दुकान के पास करीब 15 लोग मौजूद थे, वहीं एक छोटा बच्चा काउंटर पर बैठा था। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

सूचना मिलते ही नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार शर्मा, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जर्जर हिस्से को जेसीबी की मदद से हटाया गया। नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि मार्केट की सभी पुरानी और जर्जर दुकानों को नोटिस जारी किए जाएंगे। 24 घंटे के अंदर दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी। इंजीनियर से परीक्षण कराने के बाद जर्जर दुकानों को डिस्मेंटल किया जाएगा।