विधायक भार्गव ने 28 मरीजों को उपचार के लिए एंबुलेंस एवं बस के माध्यम से भोपाल भेजा
8 June 2026 • 02:57 am

गढ़ाकोटा। प्रति रविवार की भाँति निज निवास गणनायक से क्षेत्र एवं क्षेत्र के बाहर के गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर उपचार हेतु भोपाल रवाना किया गया। कुल 28 मरीजों एवं उनके साथ आए 32 परिजनों को उपचार के लिए एंबुलेंस एवं बस के माध्यम से भोपाल भेजा गया। भेजे गए मरीजों में 4 मरीज अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी शामिल रहे, जिनकी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। चंदाबाई काछी, निवासी बेर-महूना, किशनगढ़ (जिला दमोह) को पेट में गाँठ होने के कारण ऑपरेशन हेतु भोपाल भेजा गया। अमोल लोधी, निवासी धबौली (बंडा विधानसभा) को लीवर में सूजन की समस्या के उपचार हेतु भेजा गया। गजराज पटेल, निवासी धबौली (बंडा विधानसभा) को पैर के ऑपरेशन के लिए भोपाल रवाना किया गया। पवन, निवासी कर्रापुर, जिनके पैर में रॉड डली हुई है, उन्हें आगे के उपचार हेतु भेजा गया। जनसेवा के इस सतत प्रयास के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवारों के बीच सकुशल लौटें।

