सतना हाफ मैराथन-2026: 22 राज्यों के 5029 धावकों ने भरी हुंकार; खेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सतना को दिया 'पिंक सिटी' का नया नाम
25 October 2026 • 10:12 am

मध्य प्रदेश के सतना जिले की सड़कें रविवार की सुबह फिटनेस के जूनोनी उत्साह, खेल भावना और अनुशासन की अनूठी मिसाल गवाह बनीं। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में आयोजित 'सतना हाफ मैराथन-2026' में देश के 22 अलग-अलग राज्यों से आए कुल 5,029 धावकों ने अत्यंत जोश के साथ हिस्सा लिया। इस भव्य मैराथन प्रतियोगिता में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की श्रेणियों में दौड़ आयोजित की गई, जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने भारी उत्साह दिखाया।
सुबह ठीक 6 बजे व्यंकट-1 स्कूल के मैदान से मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने हरी झंडी दिखाकर इस विशाल मैराथन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री विश्वास सारंग ने सतना शहर की सुंदरता और व्यवस्थाओं से अभिभूत होकर इसे 'पिंक सिटी' का नया नाम दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े और राष्ट्रीय स्तर के आयोजन न केवल समाज में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का भी एक सशक्त संदेश देते हैं।
विभिन्न श्रेणियों में तय किए गए रूट और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
फिट इंडिया अभियान की भावना के अनुरूप आयोजित इस मैराथन के दौरान धावकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। पूरे रूट पर सड़क के दोनों तरफ पुलिस बल के जवान और विशेष निजी वालेंटियर मुस्तैदी से तैनात रहे। मैराथन के रूट इस प्रकार तय किए गए थे:
5 किलोमीटर की दौड़: यह दौड़ आयोजन स्थल से शुरू होकर सर्किट हाउस चौक तक गई।
10 किलोमीटर की दौड़: इस वर्ग के धावकों ने कोलगावां थाने के सामने से होते हुए अपनी दौड़ पूरी की।
21 किलोमीटर की लंबी दौड़: सबसे चुनौतीपूर्ण इस लंबी दूरी की दौड़ में धावकों ने माधवगढ़ तक दौड़ लगाई और वापस सुरक्षित आयोजन स्थल तक लौटे।

इस गरिमामयी आयोजन के दौरान आनंदम मंत्री लखन पटेल, महापौर योगेश ताम्रकार, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, विंध्य चैंबर के अध्यक्ष सतीश सुखेजा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विभिन्न श्रेणियों के विजेता धावक
प्रतियोगिता के समापन के बाद विभिन्न आयुवर्ग और श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिनके नाम इस प्रकार हैं:
5 किलोमीटर दौड़ के विजेता:
महिला वर्ग:
प्रथम: ज्योत्सना सिंह (सतना)
द्वितीय: संध्या यादव (बलिया)
तृतीय: तान्या अमित देशमुख
पुरुष वर्ग: (प्रथम स्थान) अरुण कुमार विश्वकर्मा
10 किलोमीटर दौड़ के विजेता:
सामान्य महिला वर्ग:
प्रथम: रमणी पटेल
द्वितीय: डिंपल सिंह (लखनऊ)
तृतीय: दीक्षा संदीप यादव
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (महिला)
प्रथम: शोभा यादव
द्वितीय: प्रमिला लांबागने (भंडारा)
तृतीय: सुनीता सूर्यवंशी
12 से 45 वर्ष आयु वर्ग (पुरुष):
प्रथम: अजय कुमार बिंद
द्वितीय: कुलदीप
तृतीय: सुमित

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (पुरुष):
प्रथम: प्रमोद बाजीराव उरकुड़े
द्वितीय: घनश्याम गुप्ता
तृतीय: रोहित अग्रवाल
21 किलोमीटर दौड़ के विजेता:
सामान्य महिला वर्ग:
प्रथम: फूलन पाल
द्वितीय: खुशबू पटेल
तृतीय: रेशम
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (महिला):
प्रथम: सीमा करंजीत
द्वितीय: विद्या
सामान्य पुरुष वर्ग:
प्रथम: निलेश
द्वितीय: हुकुम रेवानी
तृतीय: विपिन सिंह
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (पुरुष):
प्रथम: सुंदरपाल
द्वितीय: स्वेलराम जी
तृतीय: अनिल कुमार
इस भव्य और सफल आयोजन ने सतना जिले को राष्ट्रीय खेल पटल पर एक नई पहचान दिलाई है, और देश भर से आए धावकों ने विंध्य क्षेत्र की आतिथ्य भावना की भरपूर सराहना की है।

