Aacharan News
निवाड़ी 4 days ago

अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई में 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

9 June 2026 11:51 am

निवाड़ी। जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के अनुपालन में खनिज विभाग की टीम ने प्रतापपुरा में अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला खनिज अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा के निर्देशन मे प्रभारी खनिज निरीक्षक बृजेश कुमार तथा उपस्थित बल में हनीफ, देवानंद एवं शिवम शुक्ला के द्वारा प्रतापपुरा में जांच के समय 2 वाहन ट्रैक्टर खनिज पत्थर तथा गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए उक्त वाहनों को जब्त कर चौकी नाराई की अभिरक्षा में रखा गया। वैध दस्तावेजों और रॉयल्टी पर्ची के अभाव में अवैध परिवहन के विरुद्ध। जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा हेतु नाराई चौकी रखा गया। जिले में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन या खनिजों का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश हैं कि ऐसे मामलों में संलिप्त भू-माफियाओं और वाहन स्वामियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।