भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में छठा मेडल: बिंदियारानी ने 199 केजी वजन उठाकर ब्रॉन्ज जीता, ज्ञानेश्वरी को सिल्वर; वेटलिफ्टिंग में मिले 5 मेडल
27 July 2026 • 09:55 pm

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छठा मेडल जीत लिया है। बिंदियारानी देवी ने विमेंस 58 kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में कुल 199 kg (87 kg स्नैच + 112 kg क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर ब्रॉन्ज अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत के कुल 6 मेडल हो गए हैं। वेटलिफ्टिंग में यह पांचवां मेडल है।
नाइजीरिया की रफियातु फोलाशाडे लावल ने 229 kg (103+126) वजन उठाकर गेम्स और कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। कनाडा की एन सोफी टाशेरो ने 215 kg (94+121) वजन उठाकर सिल्वर अपने नाम किया।
बिंदियारानी ने स्नैच में 83, 85 और 87 kg वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क में उनका पहला 110 kg का प्रयास फेल रहा। उन्होंने दूसरे प्रयास में 112 kg उठाया। हालांकि तीसरे प्रयास में 116 kg नहीं उठा सकीं।

