Aacharan News
सागर about 1 month ago

सागर में 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने किया सुसाइड: घर की छत पर फंदे पर मिला शव

6 May 2026 09:00 am

सागर के देवरी में 108 एंबुलेंस में ईएमटी के पद पर पदस्थ युवक ने फंदा लगा सुसाइड कर लिया। परिजन ने शव देख कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव पुलिस ने परिजन को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, 108 एंबुलेंस में ईएमटी के रूप में कार्यरत पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ सावन 40 निवासी लक्ष्मी वार्ड ने अपने ही घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिचितों ने बताया कि मृतक का बेटा बिट्टू सामने वाली छत पर बैठकर खीर खा रहा था।

तभी उसकी नजर अपने घर की छत पर पड़ी। जहां पिता फंदे पर लटके थे। उसने अपने घर पहुंचकर घर वालों को जानकारी दी। जब घर वालों ने छत पर जाकर देखा तो पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र मंगलवार को घर आया और खाना खाने के बाद कब छत पर चला गया, किसी को पता नहीं।

सूचना पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देवरी पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।