Aacharan News
मध्यप्रदेश • 2 days ago Breaking

दमोह में बड़ा सड़क हादसा: स्कूली छात्रों से भरे ऑटो और पिकअप की जोरदार टक्कर; 10 से अधिक छात्र घायल, जिला अस्पताल रेफर

24 October 2026 • 03:17 pm

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से शनिवार शाम एक बेहद चिंताजनक और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले में स्कूली बच्चों को भरकर आ रहा एक ऑटो (MP-34 ZH-3916) और तेज रफ्तार पिकअप वाहन (MP-GA-7947) आपस में आमने-सामने भिड़ गए। इस भीषण टक्कर में ऑटो में सवार 10 से अधिक स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत राहत एवं बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े।

रौंड़ स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल किए गए रेफर

घटना की सूचना मिलते ही बनवार पुलिस चौकी से प्रधान आरक्षक मुकेश शर्मा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल छात्रों को सबसे पहले नजदीकी रौंड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, कई बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

घायल छात्रों की पहचान और हादसे की वजह

हादसे में घायल हुए छात्र मुख्य रूप से पिपरिया नवल, पटना मानगढ़, छपरवाहा, रौंड़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। घायल होने वाले विद्यार्थियों में दुर्गा, रचना, कपिल, आकांक्षा, कल्पना, रुचि, रामकेत लोधी, काजल चक्रवर्ती, नीतू, नैंसी, अंश राय, सागर आदिवासी, रत्नेश और आरती लोधी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, बनवार से छात्रों को भरकर आ रहा ऑटो जब पटना मानगढ़ की ओर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि ऑटो में क्षमता से अधिक छात्रों का सवार होना और तेज रफ्तार इस बड़े हादसे की मुख्य वजह बन सकती है।

दोनों वाहन जब्त, पिकअप चालक फरार

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद पिकअप चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से घायल बच्चों के परिजनों में गहरा रोष और चिंता का माहौल