Aacharan News
राजनीति 10 days ago

डोटासरा और जूली की जोड़ी जय-ड्डवीरू जैसी : राहुल गांधी

3 June 2026 06:31 pm

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के लिए कहा- इन दोनों की जोड़ी जय-वीरू जैसी है। यह लंबी चलेगी और कांग्रेस को मजबूत रखेगी, सभी को इनसे सीखना चाहिए। उन्होंने कहा- यह दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण है। यह बात उन्होंने सोमवार को पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन में कही। उन्होंने एक सेशन में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 ड्डजिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने कहा- चुनाव में टिकट बांटने में जिलाध्यक्षों की भागीदारी अहम रहेगी। जो कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उसे भविष्य में अच्छी पोस्ट मिलेगी। इससे पहले पुष्कर के वाइल्ड रोज रिसॉर्ट में 65 जिला अध्यक्षों के परिवार के सदस्य भी पहुंचे थे। राहुल गांधी ने इन परिवारों से मुलाकात की और फोटो क्लिक करवाई। डीडवाना-कुचामन के जिला अध्यक्ष के परिवार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद रमजान ने कहा- मैंने राहुल गांधी को बताया कि जब पहला इलेक्शन हुआ था, तब हमने पर्चियां बनाई थी। बीकानेर शहर अध्यक्ष मदन गोपाल ने कहा कि राहुल गांधी ने नीति और सिद्धांत की बात कही। उन्होंने कहा- जो अच्छा काम करेगा, उसका भविष्य में आगे प्रमोशन होगा। जो काम नहीं करेगा, उसके लिए दूसरा रास्ता होगा।

विधायक ने राहुल को भेंट किया हल

इससे पहले, राहुल सोमवार सुबह 10:05 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांधी को हल भेंट किया। यहां से राहुल पुष्कर के लिए रवाना हो गए थे। चिंतन शिविर में सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के भी आने का कार्यक्रम था। लेकिन किसी कारण से उनका कार्यक्रम कैंसिल हो गया।