Aacharan News
सागर about 1 month ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला युवा कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश

19 June 2026 01:40 pm

सागर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला युवा कांग्रेस सागर द्वारा जिला चिकित्सालय सागर में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सुनील जैन ने रक्तदान जैसे सेवा कार्यों को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं के इस प्रयास की सराहना की।

उनके साथ पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सेवा और जनकल्याण के कार्य कांग्रेस की जनसेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हैं।

रक्तदान शिविर के बाद युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वावधान में अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्ती में बच्चों और युवाओं को कैप वितरित किए गए। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी भी हुई और कार्यक्रम स्थल उत्साह से गूंज उठा।

शिविर में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, आशीष ज्योतिषी, अशरफ खान, एड. निखिल चौकसे, रोहित वर्मा, प्रणव प्रताप सिंह राजपूत, अमन सिंह लोधी, रोहित कुर्मी, अमर सिंह लोधी, इंजीनियर सत्यम सिंह चौधरी सहित अनेक युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।