Aacharan News
सागर about 1 month ago

बांदरी में दो बाइक सवारों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

22 June 2026 10:02 am

सागर। बांदरी थाना क्षेत्र के सागर-झांसी फोरलेन नेशनल हाइवे 44 पर रविवार एक सड़क हादसे के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। तेज रफ्तार बाइक सवार यादव ढावा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर कुछ देर आवागमन भी बाधित रहा। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सड़क पर जमा भीड़ को अलग कर आवागमन शुरू कराया। मृतकों की पहचान बाबू पिता पंचम अहिरवार निवासी ग्राम सेवन व चतुर पिता दरयाा अहिरवार निवासी ग्राम सेमरा लहरिया,नरयावली के रूप में हुई है। बताया गया है कि यह दोनों बाइक सवार मोटर साइकिल से सागर से आ रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जप्त कर लिया है।