Aacharan News
मध्यप्रदेश 12 days ago Breaking

सड़क हादसे में घायलों की मदद को आगे आए सिद्धार्थ मलैया, यूथ आइकॉन अभिषेक गोपाल भार्गव ने की सराहना

1 June 2026 10:12 am

"घायल परिवार को अस्पताल पहुंचाकर दिखाई मानवता, सोशल मीडिया पर मिल रही प्रशंसा"

दमोह। बंडा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंदारी निवासी जितेंद्र सिंह लोधी अपनी धर्मपत्नी एवं दो छोटे बच्चों के साथ गढ़ाकोटा रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम चनोआ के पास एक सड़क दुर्घटना में परिवार के सदस्य घायल हो गए।

घटना के समय सागर से दमोह की ओर जा रहे युवा नेता सिद्धार्थ मलैया की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपना वाहन रोका और मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला एवं बच्चे को गढ़ाकोटा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ मलैया अपनी समाजसेवी छवि के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। वे पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे "मिशन ग्रीन दमोह" अभियान, गौसेवा, छात्र हितों से जुड़े कार्यों तथा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अपनी सेवा भावी सोच के कारण लगातार चर्चा में रहते हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके प्रयासों को क्षेत्र में व्यापक सराहना मिलती रही है, और सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर उन्होंने एक बार फिर अपनी संवेदनशील एवं जनसेवी कार्यशैली का परिचय दिया है।

सिद्धार्थ मलैया के इस सराहनीय और संवेदनशील कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है। वहीं, रहली विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता एवं प्रदेश के यूथ आइकॉन अभिषेक गोपाल भार्गव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सिद्धार्थ मलैया के इस मानवीय कार्य की सराहना की। उन्होंने इसे समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा मानवीय धर्म है।

मानवता और सेवा भाव की यह मिसाल सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।