Aacharan News
देश-विदेश 1 day ago Breaking

पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें

11 June 2026 09:17 pm

पुणे। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को पुणे के सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) कैंपस में प्रदर्शन किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। सैकड़ों छात्र और समर्थक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे। CJP फाउंडर दीपके ने अपने भाषण में दावा किया कि दिल्ली में जंतर-मंतर से ज्यादा लोग पुणे में जुटे हैं। दीपके ने सरकार के सामने 5 मांगे भी रखीं। इसके अलावा NCERT किताबों में मराठा साम्राज्य का मैप दोबारा शामिल करने की मांग की। सोनम वांगचुक ने CJP का शिक्षा घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि इसमें पेपर लीक रोकने, समय पर रिजल्ट जारी करने, भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने, परीक्षा एजेंसियों की जवाबदेही तय करने और परीक्षा में देरी-गड़बडिय़ों से छात्रों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया है