अजब नगर पालिका और गजब के ठेकेदार
18 June 2026 • 09:44 am
डिवाइडर निर्माण का मटेरियल सड़क पर, ठेकेदार को लोगों की परवाह नहीं
मकरोनिया नगर पालिका गजब है और यहां के ठेकेदार भी गजब यहां मकरोनिया चौराहा के आगे सागर बंडा मार्ग पर डिवाइडर निर्माण का कार्य चल रहा है वैसे तो यह निर्माण कार्य शुरू से ही विवादों के घेरे में रहा है सूत्रों की माने तो पहले बगैर संबंधित विभाग की एन ओसी के यह कार्य नगर पालिका द्वारा कुछ माह पहले शुरू कर दिया था लेकिन आपत्ति के बाद इस निर्माण कार्य को रोकना पड़ा जैसे तैसे जब यह कार्य दोबारा शुरू हुआ तो रामलला वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि दिनेश दक्ष और कुछ व्यापारियों का एक इंजीनियर से विवाद भी हो गया था किसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार के हस्तक्षेप करने के बाद यह कार्य पुनः शुरू हुआ लेकिन अब कार्य एजेंसी ठेकेदार द्वारा इस निर्माण कार्य के चलते गंभीर लापरवाही वर्ती जा रही है यहां निर्माण कार्य में लगाए जाने वाला मटेरियल रेत गिट्टी आदि सड़क पर ही फैला दी जाती है जिससे इस बारिश के मौसम में यहां से गुजरने वाले राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ठेकेदार की इस लापरवाही के चलते कुछ बाइक चालक स्लिप होकर चोटिल भी हो चुके हैं लेकिन बावजूद इसके ना तो संबंधित ठेकेदार और ना ही नगरपाल का मकरोनिया के जवाबदारों का इस और ध्यान है उनका मकसद तो सिर्फ डिवाइडर बनाना है लगता है ऐसे लोगों को इस सड़क पर कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार है

