अब इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे सीएम
4 June 2026 • 10:05 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने का फैसला किया है। इसके तहत काफिले के लिए महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार XEV 9e खरीदी गई है। यह कार बुधवार से CM के काफिले का हिस्सा बन गई। मुख्यमंत्री बुधवार शाम दिल्ली रवाना हुए। वे मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इसी इलेक्ट्रिक कार से पहुंचे। मुख्यमंत्री की नई कार का पंजीयन नंबर MP 02 VB 2047 है। नंबर प्लेट में मौजूद 'VB' का मतलब विकसित भारत बताया गया है। वहीं 2047 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प का प्रतीक है, जिसके तहत वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस विशेष नंबर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और विकसित भारत के संदेश को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है।
कार की खासियत

महिंद्रा XEV १९ एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है, जिसकी एक बार चार्ज करने पर रेंज करीब 500 किलोमीटर तक बताई जाती है। मुख्यमंत्री के काफिले में इसके शामिल होने को पर्यावरण अनुकूल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पहले भी घटा चुके हैं काफिले की गाड़ियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इससे पहले भी ईंधन बचाने के लिए अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर चुके हैं। पहले काफिले में 13 वाहन चलते थे, जिसे घटाकर 7 कर दिया गया था। इसके बाद कई मंत्रियों और अधिकारियों ने भी कार-पूलिंग और कम वाहनों के उपयोग को अपनाया।

