हमें अपनी संस्कृति बचाना है तो सच्चे समाज का निर्माण करना पड़ेगा पूर्व विधायक सुनील जैन का आदिवासियों ने किया स्वागत
23 May 2026 • 10:45 am

केसली। केसली ब्लॉक के ग्राम मरामाधा में आदिवासी की विलुप्त हो रही सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने दादा गुरु प्रेमसिंह सल्लाम गौंडी धर्माचार्य द्वारा 7 दिवसीय कोयापुणेम गौंडी धर्म दर्शन कथा प्रारंभ की गई। जिसका शुक्रवार को पांचवां दिन था। इस अवसर पर दादा प्रेम सिंह ने कहा मैने जैनों की दिनचर्या देखी तो स्तब्ध रह गया, मंदिर जाना मतलब जाना एक समय ऐसा था जब देश के बहुत बड़े भूभाग पर गाँड़ों का राज था यह एरिया गौंडवाना के नाम से जाना जाता है। आज हमारे समाज में न कोई सत्संग है न हमारी संस्कृति बची है हमारे बच्चे सब छोड़ते जा रहे हैं। सब छोड़कर नशा में लिप्त होते जा रहें हैं। ये बात ठीक नहीं है हमें अपनी संस्कृति बचाना है तो सच्चे समाज का निर्माण करना पड़ेगा।

इस अवसर पर विधानसभा देवरी पूर्व विधायक - सुनील जैन को आमंत्रित किया - गया था। पूर्व विधायक को देखते - ही गांव वालों में खुशी की लहर देखी गई। इस अवसर पर सुनील जैन ने कहा हमें बहुत गर्व और बहुत खुशी है आपके आमंत्रण से में - फूला नहीं समा रहा हूं आप लोगों ने मुझे 33 साल पहले वोट देकर - इस विधानसभा से विधायक - बनाया था। आपका एहसान अभी में भूला नहीं हूं। आप लोगों से आज भी संपर्क में हूं। आप जब बुलाएंगे तब में आपको सेवा के `के लिए हाजिर रहूंगा।

पूर्व विधायक के कार्यक्रम में शामिल होने पर ग्रामवासियों ने माल्यार्पण से स्वागत किया। इस अवसर पर चंद्रभान दीवान, रज्जू दाऊ इमली वाले, पूर्व सरपंच भभूत
सिंह, परमलाल मरावी, राकेश गौड़, प्रेम सिंह, सत्यपाल, राजू, निर्भय, मुन्ना, भगवानदास, गुलाबसिंह, गजराज, वालप्रसाद, सीताराम, बालकृष्ण, रामेश्वर यादव, मानक, महराजसिंह, जगतसिंह, कोमल मरावी सहित बड़ी संख्या में लोग महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए ।

