Aacharan News
दमोह about 1 month ago

सागर-दमोह स्टेट हाईवे पर हादसा, ट्रक ने बाइक और बोलेरो को मारी टक्कर, चार की मौत

1 May 2026 06:16 pm

सागर-दमोह स्टेट हाईवे पर देहात थाना अंतर्गत बांसा तारखेड़ा के पास शुक्रवार शाम 4.30 बजे एक ट्रक ने पहले बोलेरो को टक्कर मारी फिर बाइक से जा भिड़ा। इस भीषण हादसे में बाइक और बोलेरो सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी ने बताया कि जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर गुलाब बाबा मंदिर के समीप बांसा तारखेड़ा में ट्रक (आरजे 19 जीजी 3100) अनियंत्रित होकर सबसे पहले बाइक (एमपी 34 एमपी 1197) से टकराया, जिससे बाइक सवार सगे भाई जीवन (33) व सूरज (30) पुत्रगण कोड़ी अहिरवार निवासी ग्राम बांसा जिला दमोह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।