Aacharan News
देश-विदेश about 1 month ago

रील के चक्कर में टंकी पर फंसे बच्चे, एयर फोर्स ने किया रेस्क्यू

3 May 2026 07:16 pm

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े कुछ युवाओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक टंकी की सीमेंट की सीढ़ी ऊपर से भरभराकर गिर गई, जिससे उसकी चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो बच्चे टंकी के ऊपर रेलिंग में फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन टंकी की ऊंचाई के कारण उनके पास पर्याप्त साधन नहीं थे। इसके बाद उच्च स्तर पर सूचना देकर सेना की मदद ली गई। सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

कृपया रील या सोशल मीडिया के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।