ऑपरेशन सिंदूर का एक साल: पीएम मोदी ने सेना के शौर्य को किया सलाम
7 May 2026 • 05:07 am

नई दिल्ली: भारत के साहसी सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' को आज एक साल पूरा हो गया है। पिछले साल आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।
इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेना के पराक्रम को नमन किया है। अपनी श्रद्धांजलि और सम्मान व्यक्त करने के लिए पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी (DP) को भी बदलकर 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित कर दिया है।
पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा:
"एक साल पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने गजब का साहस और सटीकता दिखाई थी। पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने वालों को उन्होंने कड़ा सबक सिखाया। पूरा देश हमारी सेना की बहादुरी पर गर्व करता है।"
ऑपरेशन सिंदूर क्या था?
यह ऑपरेशन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सीमा पार आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए चलाया गया था।

