सागर में कटर चलाने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, हाथठेले पर बैठाकर थाने लाई
23 June 2026 • 02:38 pm

सागर की गोपालगंज थाना पुलिस ने कटरबाजी और अड़ीबाजी के मामले में फरार चल रहे आरोपी अंकित उर्फ मंगरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से पुलिस की पकड़ से बाहर था। फरारी के दौरान उसका किसी से विवाद हुआ, जिसमें वह घायल हो गया था। इसके बाद आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नाम बदलकर इलाज भी कराया।

मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। घायल होने के कारण आरोपी चलने की स्थिति में नहीं था, इसलिए पुलिस उसे हाथठेले पर बैठाकर थाने लेकर पहुंची। आरोपी को हाथठेले पर थाने ले जाते हुए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी को फरियादी भास्कर श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रात के समय अपना ऑटो लेकर सवारी के लिए प्राइवेट बस स्टैंड सागर पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी अंकित उर्फ मंगरा, जो ई-रिक्शा चलाता है, उसके पास आया और बस स्टैंड पर ऑटो चलाने के बदले 300 रुपए की मांग करने लगा।
फरियादी ने जब पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जेब से रेडियम कटर निकालकर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी अंकित उर्फ मंगरा को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पूर्व से भी चार आपराधिक माम
ले दर्ज हैं।

