कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानक पटेल के खिलाफ मीडियाकर्मियों ने थाने में दी शिकायत, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहे थे अपशब्द
30 May 2026 • 05:39 am

बीते दिनों कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानक पटेल के विरुद्ध कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है। जिसमें दो अलग-अलग शिकायतों में मानक पटेल के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की गई है। दरअसल डेढ़ करोड़ के विवादित लेनदेन मामले को लेकर मानक पटेल के विरुद्ध पीड़ित के द्वारा एसपी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसका प्रकाशन समाचार पत्रों में किया गया था। जिससे तिलमिलाये अध्यक्ष जी ने आनन फानन में प्रेस वार्ता बुलाई और प्रेस वार्ता में अपने विरुद्ध लग रहे आरोपों का खंडन करने लगे खंडन करते-करते अध्यक्ष जी अपना आपा खो बैठे। अपने आपको निर्दोष और संत बताने के चक्कर में शब्दों की मर्यादा तक लांघ बैठे और खबरें प्रकाशित करने वाले पत्रकारों के विरुद्ध भी अपशब्द कह डाले। जिससे व्यथित होकर मीडिया कर्मियों ने कोतवाली थाने में जाकर मानक पटेल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने हेतु शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें ठेकेदार मानक पटेल सार्वजनिक मंच से कह गए अब शब्द की वीडियो फुटेज भी पुलिस को दी गई है। सवाल यह उठता है कि बीते एक सप्ताह से पुरानी शिकायत के मामले में कथनों से भाग रहे मानक के विरुद्ध दो और शिकायत है पहुंच गई है। अब पुलिस को अपना पक्ष देने मानक मिल पाएंगे या फिर नई प्रेस कांफेस करेंगे।
इनका कहना है....
मानक पटेल के विरुद्ध दो शिकायती आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें नियमानुसार अग्रिम कार्यवाहीकी जा रही है।
मनीष कुमार
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दमोह

