चित्रकूट में गैंगरेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
25 July 2026 • 06:40 pm

सतना - मध्यप्रदेश के चित्रकूट में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। दोनों को शिवरामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ शनिवार शाम करीब 5 बजे यूपी के चित्रकूट में भरकूप थाना क्षेत्र के मड़था के जंगल में हुई।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जितेंद्र की लोकेशन जंगल में मिलने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर दो तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लग गई। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी जितेंद्र के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा।
इसके बाद पुलिस टीम ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने तीन राउंड फायरिंग की, जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 10 राउंड फायर किए।

