यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर (Traffic Summer Camp) वर्ष 2026 का शुभारंभ- यातायात शिविर दिनांक 2 मई से 5 मई तक होगा संचालित
2 May 2026 • 11:54 am

पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के युवा छात्र छात्राओं के लिए यातायात समर कैंप का शुभारंभ किया गया
यह यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और जिम्मेदार नागरिक बनाने की शिक्षा देने वाला होगा।
ट्रैफिक प्रशिक्षण शाला, थाना यातायात परिसर बिजावर नाका में ग्रीष्मकालीन यातायात शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी की उपस्थिति में किया गया।

इस वर्ष यातायात समर कैंप में विभिन्न स्कूलों के 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया , जहाँ वह खेल-खेल में ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन और सुरक्षित ड्राइविंग़ के नियम सीखेंगे।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि मुख्य रूप से छात्रों के लिए, ये शिविर आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाते हैं। यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर के प्रमुख उद्देश्य और गतिविधियो को साझा करते हुए बताया कि बच्चों को ट्रैफिक संकेतों, सड़क पार करने के नियमों, और वाहन चलाने की सुरक्षा के बारे में व्यावहारिक ज्ञान (Practical Knowledge) देना अति आवश्यक है। यातायात शिविर के सुरक्षित माहौल में टीम वर्क और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जाता है। जो छात्रों के आत्मविश्वास और कौशल को बढ़ाते हैं,

ट्रैफिक नियमों की समझ अगर बच्चे बचपन से ही सीखते है तो वो सड़क संस्कृति के प्रति जिम्मेदार बनते हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।
साथ ही अन्य बच्चों के साथ बातचीत करने से संवाद करने की क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।
यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहाँ वे न केवल मौज-मस्ती करते हैं, बल्कि जीवन भर काम आने वाले सड़क सुरक्षा के नियमों को भी सीखेंगे।
यातायात समर कैंप का समापन 5 मई को किया जाएगा। जिसमें समर कैंप के प्रतिभागी छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों से अपने अनुभव और सड़क के नियमों की जानकारी को साझा किया जाएगा

