Aacharan News
सागर• 1 day ago Breaking

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व छात्रों की भव्य वाहन रैली: संस्कृति और इतिहास को याद रखने वाले हमेशा करते हैं प्रगति — विधायक शैलेंद्र जैन

25 October 2026 • 09:53 am

मध्य प्रदेश के सागर जिले के ऐतिहासिक शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (वर्तमान में उत्कृष्ट विद्यालय) के गौरवशाली 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूर्व छात्रों द्वारा एक भव्य और ऐतिहासिक 'अविराम वाहन रैली' का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर किसी बड़े त्योहार की तरह सजा हुआ था, जहाँ सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पूर्व छात्र एक-दूसरे से गले मिलकर अपनी पुरानी यादों को ताजा करते नजर आए और शिक्षकों के शिक्षण अनुभव को साझा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने विद्यालय परिसर से इस वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संस्कृति और इतिहास को याद रखने वाले हमेशा करते हैं प्रगति — विधायक शैलेंद्र जैन

रैली के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित पूर्व छात्रों और नागरिकों को संबोधित करते हुए सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि जो लोग अपनी संस्कृति और इतिहास को याद रखते हैं, वे हमेशा प्रगति करते हैं और आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि इस ऐतिहासिक विद्यालय के 200 वर्ष पूरे होने पर उन्हें इस वाहन रैली के शुभारंभ का अवसर मिला। विधायक ने घोषणा की कि इस प्रतिष्ठित संस्थान की प्रगति और विकास के लिए उनका तन, मन और धन हमेशा समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल सागर का ही नहीं, बल्कि संपूर्ण बुंदेलखंड की वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत है, जिसे सहेजने और संभालने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा, गौर मूर्ति पर किया माल्यार्पण

उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से शुरू हुई यह वाहन रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। इस दौरान रैली का जगह-जगह नागरिकों और विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा पूर्व छात्रों पर पुष्पवर्षा की गई। यात्रा के मध्य में सभी पूर्व छात्रों ने डॉ. हरीसिंह गौर की प्रतिमा (गौर मूर्ति) पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। इस आयोजन में जिला एवं पुलिस प्रशासन का भी अत्यंत सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

शाला गीत के रचेया को किया गया सम्मानित, समापन समारोह

रैली के समापन अवसर पर संस्था के पूर्व छात्र श्री दिलीप श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय के शाला गीत के रचयिता छात्र अनमोल चौरसिया को 5,000 रुपये की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री विक्रम सोनी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अंकलेश्वर दुबे 'अन्नी', श्री कृष्ण वीर सिंह ठाकुर, श्री सुदेश तिवारी, श्री प्रवीण पांडे, श्री मनोज नेमा, श्री संदीप खरे, श्री मनीष नेमा, डॉ. रणजीत सिंह, श्री विनय चौबे, श्री दीपांकर दुबे, श्री राजकुमार भूरिया, श्री राजकमल केशरवानी, श्री आलोक अग्रवाल, श्री राजीवरत्न गोलंदाज, श्री रामशंकर पांडेय, श्री विनोद तिवारी, श्री फहीमदाद खान, श्री आशीष गौतम, इंजीनियर पी.सी. दीवान, श्री अनिल गुप्ता, श्री नरेंद्र चौकसे, श्री अनिल सेलट, श्री जगदीश सेन, श्री राजकुमार परलानी, श्री पी.एन. मिश्रा, श्री अनूप तिवारी, श्री रामवतार यादव, श्री विक्रम सोनी, श्री प्रदीप पांडेय, श्री अवधेश तिवारी, श्री विद्याभूषण तिवारी, श्री एहसान उल्लाह अंसारी, डॉ. राजीव टंडन, श्री नितिन साहू, श्री बद्री पटेल, श्री एजाज कुरैशी, श्री अमित जैन, श्री अलीम खान, श्री नईम खान, श्री खिलन सिंह शिल्पी, श्री बालकिशन साहू, श्री हृदेश, श्री कैलाश नारायण तिवारी, श्री नितिन जैन, श्री राजेश द्विवेदी, श्री अजय श्रीवास्तव, श्री अंशुल भार्गव, श्री आशुतोष तिवारी, श्री सुशील मिश्रा, श्री विनीत राठौर, श्री जितेन्द्र राठौर, श्री बसंत सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक और पूर्व छात्र उपस्थित रहे।