Aacharan News
चुनाव about 1 month ago

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल बदला: पूर्व सीएम की जगह 15वीं, 16वीं, 17वीं विधानसभा का सीएम और तृणमूल कांग्रेस का फाउंडर लिखा

9 May 2026 02:24 pm

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बदलते ही पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्रोफाइल बदल दिया। उन्होंने बायो में लिखा, 'फाउंडर चेयरपर्सन ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और 15वीं, 16वीं, 17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री।

इससे पहले उनके बायो में फाउंडर चेयरपर्सन ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, ऑनरेबल चीफ मिनिस्टर, वेस्ट बंगाल लिखा था।

बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद ममता ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के इनकार कर दिया। ममता ने इस्तीफा नहीं दिया। 7 मई को पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो गया है। इसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी थी